विकासनगर(मनोज सैनी)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर कुंभ टेस्टिंग घोटाला की जांच व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में आज विकास नगर मैं कांग्रेस जनों ने जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी के बीच मुख्य बाजार विकासनगर में जोरदार प्रदर्शन कर पहाड़ी गली चौक पर पुतला दहन किया समस्त कार्यकर्ता प्रात: ग्यारह बजे कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन विकासनगर पर एकत्रित हुए जहां से राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जिला अध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में मुख्य बाजार विकास नगर मैं जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए पहाड़ी गली चौक पहुंचे जहां जोरदार नारेबाजी के बीच राज्य सरकार का पुतला दहन किया इस अवसर पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार व घोटालों से घिरी हुई सरकार है इस सरकार का प्रत्येक नुमाइंदा भ्रष्ट हो चुका है स्थिति इतनी दयनीय है कि अपने भ्रष्टाचार के कारण इन्होंने उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश के आगे करोना जैसे इस काल में लोगों की जान का संकट उत्पन्न कर दिया उन्होंने कहा इस भ्रष्टाचारी सरकार के नुमाइंदों व इसमें लिप्त समस्त कर्मचारी व एजेंसियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए परंतु सरकार इस बड़े घोटाले को छुपाना चाहती है परंतु कांग्रेस का कार्यकर्ता इसके विरोध में आवाज बुलंद करता रहेगा व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए संघर्ष करता रहेगा उन्होंने कहा इस पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए .
