प्रकाश पर्व पर अखण्ड पाठ प्रारंभ

0
205

कोमल ग्रोवर
देहरादून। सिख सेवक जत्था के तत्वावधान में छठे गुरु हरगोविंद साहिब के 426 वें पावन प्रकाश पर्व पर श्री अखण्ड पाठ साहिब की आरम्भता की गई जिसके भोग 27 जून रविवार को पड़ेगें एवं कथा, कीर्तन दरबार सूक्ष्म रूप से सजेगा और इसके लिए अभी से ही तैयारियां आरंभ कर दी गई है।
यहां प्रात: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार में भाई चरणजीत सिंह ने आसा दी वार का सबद जमियां पूत भगत गोविन्द का एवं भाई सतवंत सिंह ने सबद दीन दुखी दा पतशाह पातशाहा पातशाह अडोला का गायन कर संगत को निहाल किया । इस अवसर पर हैड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह ने श्री अखण्ड पाठ साहिब जी की आरम्भता की, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुरुजी ने दो तलवारें मीरी – पीरी कि पहन कर भक्ति एवं शक्ति का सुमेल किया। इस अवसर पर जत्थे के प्रधान सरदार गुलजार सिंह ने कहा कि गुरु साहिब जी का प्रकाश पर्व 27 जून को कथा कीर्तन के रूप में सरकारी गाइड्स लाइन्स का पालन करते हुए श्रद्धा पूर्वक मनाया जायेगा। इस अवसर पर मंच का संचालन महासचिव सेवा सिंह मठारु ने किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा अध्यक्ष गुरबख्श सिंह, गुलजार सिंह, जगमिंदर सिंह छाबड़ा,चरणजीत सिंह चन्नी, राजिंदर सिंह राजा, सुरजीत सिंह,, अरविन्दर सिंह, सतनाम सिंह, मनजीत सिंह, सोहन सिंह, गगनदीप सिंह भाटिया, ईश्वर सिंह, सुरिंदर सिंह, जगमोहन सिंह अमरजीत सिंह चिट्टा,देविन्दर भसीन,जसवंत सिंह सप्पल, हरबंस सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY