माकपा की बैठक में संघर्ष तेज करने का लिया निर्णय

0
150

देहरादून(संवाददाता)। माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद संघर्ष का निर्णय लिया गया और इसके लिए तिथियां घोषित कर दी गई हे। यहां आज गांधी ग्राम स्थित पार्टी राज्य कार्यालय सभागार में आयोजित पार्टी की देहरादून की जिला कमेटी बैठक में उक्त आशय का निर्णय लिया गया । इस अवसर पर बैठक में पार्टी राज्य सचिव राजेन्द्र सिंह नेगी ने विस्तार से पार्टी की केन्द्रीय एवं राज्य कमेटी की बैठक के निर्णयों से बैठक को अवगत कराते हए केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकार की कोरपोरेट एवं जनविरोधी नीतियों की कडे शब्दों में आलोचना की है। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि केन्द्र की मोदी सरकार की इन नीतियों के कारण आम जनता बेहद परेशान है।
उन्होंने कोविड संक्रमण से निपटने के लिए केन्द्र की मोदी सरकार के तौर तरीकों की कडे शब्दों में निन्दा करते हुऐ उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार की गलत नीतियों व भारी लापरवाही के कारण लाखों लोगों को असमय अपनी जान गवानी पडी तथा केन्द्र की मोदी सरकार इस देश में संघ के एजेण्डे को लागू करने में मशगूल है । उन्होंने कहा कि आज भी कोविड टीकाकरण में भारी लापरवाही व टीका कुछ निजी लोगों का कमाई का धन्धा बन चुका है, पार्टी शुरू से ही सभी को नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं टीका तथा जरूरतमन्दों को निशुल्क राशन की मांग के लिए संघर्षरत रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मांग रही है कि कोविडकाल के दौरान रोजगार व आमदनी खो चुके सभी लोगों की समुचित सहायता सुनिश्चित की जाये।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने किसान कानून के विरोध में आयोजित 26 जून के काले दिवस का पुरजोर तरीके से समर्थन किया है । इस अवसर पार्टी राज्य सचिवमण्डल सदस्य व देहरादून के इन्चार्ज सुरेंद्र सिंह सजवाण ने कहा है कि वर्तमान चुनौतियों से निपटने के लिये पार्टी को मजबूत करते हुऐ संघर्ष को तेज करना वक्त की जरूरत है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ चल रहे ऐतिहासिक किसान आन्दोलन द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों को सभी जनसंगठन पूर्ण सहयोग दें । उन्होंने कहा है कि विधानसभा चुनावों में पार्टी व वामपंथी दल एकजुटता के साथ चुनाव लडेंगे । इस अवसर इन्दु नौडियाल, शिव प्रसाद देवली, लेखराज, अनन्त आकाश, माला गुरूंग , शम्भू प्रसाद ममगांई ,शेर सिंह ,कृष्ण गुनियाल ,सुधा देवली ,भगवन्त सिंह पयाल ,पुरूषोत्तम बडोनी, नुरैशा अन्सारी ,याकूब अली,सुन्दर थापा ,विजय भट्ट ,विनोद कुमार आदि ने विचार व्यक्त किये ।
इस अवसर पर पार्टी की बैठक में कई निर्णय लिये गये। बैठक में पार्टी की सभी स्तर पर बैठकें आयोजित करने, तीन किसान आन्दोलन के विरोध में चल रहे आन्दोलन में भागेदारी के साथ, केन्द्र की मोदी सरकार पर किसान विरोधी कानून वापस लेने के लिये दबाव बनाया जायेगा। इस अवसर पर बैठक में निर्णय लिया गया कि कोविड संक्रमण से निपटने के सरकारी तौर तरीकों का विरोध करते हुऐ सभी को निशुल्क स्वास्थ्य एवं टीका उपलब्ध कराने के लिये संघर्ष को तेज करने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर बैठक में कोविड काल में रोजगार खो चुके या आमदनी गवां चुके लोगों को समुचित रोजगार एवं आर्थिक सहयोग के लिये संघर्ष किया जायेगा ओर सभी जरूरतमंदों को मुफ्त राशन के लिए संघर्ष किया जायेगा। कोविड संक्रमण के कारण जान गंवा चुके लोगों के आश्रितों की समुचित सहायता के लिए संघर्ष एवं राज्य एवं केन्द्र सरकार की जनविरोधी,साम्प्रदायिक ,निजीकरण तथा कारपोरेट परस्त नीतियों के खिलाफ सतत संघर्ष किया जायेगा। किसानों ,ट्रेड यूनियनों के 26 जून के कार्यक्रम को समर्थन देने और 3० जून को पार्टी विभिन्न मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी । इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता कमरूद्दीन ने की तथा संचालन जिला सचिव राजेन्द्र पुरोहित ने किया। इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी शामिल थे।

LEAVE A REPLY