लाली ने लोगों को बांटा शर्बत

0
208

देहरादून(संवाददाता)। निर्जला एकादशी पर रायपुर विधानसभा में एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला में डालनवाला जनकल्याण समिति के तत्वावधान में लोगों को शर्बत बांटा गया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष टीटू त्यागी ने कहा कि भारत भर में निर्जला एकादशी पर शर्बत बांटना पुनीत कार्य माना जाता है। इस अवसर पर पुनीत कार्य मे महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा, प्रदेश महिला कॉंग्रेस की उपाध्यक्ष व पूर्व वरिष्ठ पार्षद मूर्ति देवी, पार्षद प्रवेश त्यागी, पूर्व पार्षद आनंद त्यागी व अन्य लोगो द्वारा सहयोग किया गया । वहीं दूसरी ओर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में महानगर कांग्रेसजनों नें निर्जला एकादशी के अवसर पर कैंट विधानसभा क्षेत्रांतर्गत वार्ड 41 ईंदिरापुरम वार्ड कांवली में शनि सेवा समिति ने अवागमन करते लोगों को शर्बत वितरित किया।
इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा नें कहा की महानगर कांग्रेसजनों ने छबील लगाकर शर्बत वितरित किया। उन्होने बताया कि एकादशी पर शरबत बांटने का बड़ा पुण्य फल मिलता है। शास्त्रों के अनुसार, निर्जला एकादशी का व्रत रखने से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति भी होती है।
इस दौरान मीना रावत, हरेन्द्र चौधरी, रविन्द्र कुमार, अजय गुलाटी, परमजीत गुलाटी, सुधीर चौहान, मुकुल गर्ग, सागर गुलाटी, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा, मुकेश चौहान, केवल पुंडीर, महेन्द्र मल्होत्रा, चन्द्रेश आहूजा, दिनेश तिवारी, रामकुमार गुप्ता, आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY