मंत्री के बयान पर मोर्चा का अटैक

0
136

संवाददाता
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज द्वारा बहुत ही गैर जिम्मेदाराना बयान देकर प्रदेश के अन्य दलों के समर्थित ठेकेदारों व अन्य ठेकेदारों को एक तरह से ठेका न देने के परिपेक्ष में बयान जारी करें अपनी मंशा साफ कर दी गई है। नेगी ने कहा है कि क्या इस प्रकार से अन्य दलों के कार्यकर्ताओं को ठेके नहीं मिलेंगें और केवल भाजपाईयों को ही ठेके दिये जायेंगें।
यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि कि भाजपा के पार्टी कार्यकर्ताओं को ही ठेके दिए जाएंगें औरउक्त बयान बहुत ही गैर जिम्मेदाराना है। नेगी ने कहा कि जहां तक छोटे-छोटे ठेके दिए जाने की बात है, उसका समर्थन मोर्चा भी करता है, लेकिन सिर्फ और सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं को ठेके दिए जाने की बात पर मोर्चा इसका विरोध कर इस बयान को लेकर घोर आपत्ति जताता है।
नेगी ने कहा कि एक मंत्री को यह मालूम होना चाहिए कि ठेके प्रतिस्पर्धा के आधार पर मिलते हैं न कि पार्टी सर्टिफिकेट पर मिला करते है। नेगी ने हैरानी जताई कि जिस मंत्री को उसके विभागीय अधिकारी ही बाईपास किए हुए हैं, वह मंत्री कैसे ठेका दिलाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोर्चा महाराज से मांग करता है कि इकोनामी बूस्ट वाले फार्मूले पर भी जनता को जवाब दें कि क्या पार्टी कार्यकर्ताओं को ठेके देकर ही इकोनामी बूस्ट हो सकती है और उन्होंने कहा कि इसे लेकर भी सिंचाई मंत्री को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए अन्यथा इसका पुरजोर तरीके से विरोध किया जायेगा।

LEAVE A REPLY