बडकोट पुलिस ने नष्ट किये भांग के पौधे

0
126

उत्तरकाशी(संवाददाता)। पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा ने जनपद में चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एक ओर नशे व ड्रग्स के अवैध कारोबारियों के खिलाफ सख्त रुख अपना रखा है, तो वहीं दूसरी ओर पुलिस नशे के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ा रही है, ताकि नशे के प्रचलन को समाज से खत्म किया जा सके इसी के चलते थाना बड़कोट क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम भाटिया, कन्सेरू व कृष्णा एवं यात्रा मार्ग पर स्वयं उगे भांग के पौधों को थाना बड़कोट पुलिस द्वारा लगभग-०6 नाली स्वयं उगे भांग के पौधों को विनिष्ट किया गया तथा स्थानीय लोगों को भांग की खेती न करने तथा स्वयं उगे पौधों को विनिष्ट करने व नशे व ड्र्ग्स के दुष्परिणामो के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा ऐसे अन्य स्थानों को भी चिन्हित किया जा रहा है जिसकी कार्यवाही प्रचलित है।

LEAVE A REPLY