देहरादून(नगर संवाददाता)। प्रदेश के औद्योगिक विकास तथा सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा गढ़ी कैंट स्थित शहीद दुर्गामल पार्क में 413.33 लाख रुपए की लागत से बनने वाले ओवरहैड टैंक का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर काबीना मंत्री ने कहा कि जब वह चुनाव के समय यहां जनसम्पर्क कर रहे थे तो स्थानीय नागरिकों ने मुझे अपनी बोली में कहा था कि और कुछ चाईनो ना, पानी मात्र चाईनो छ:ÓÓ। इसीलिए मैंने चुनाव जीतने के तत्काल बाद ही क्षेत्र की पेयजल समस्या का स्थाई समाधान निकालने के लिए ओएनजीसी के सहयोग से ट्यूबवेल निर्मित करवाया था। उन्होंने कहा कि इससे पेयजल की उपब्धता तो सुनिश्चित हुई है परंतु पहुंच को बढ़ाने के लिए ओरहैड टैंक निर्मित करवाया जाना आवश्यकता बन गई थी। आज इस ओरहैड टैंक का भूमि पूजन किया गया है, मुझे भरोसा दिलाया गया है कि दिसम्बर तक यह बन कर तैयार हो जाएगा। इसी प्रकार कुठालगेट, अनारवाला और दून विहार की पेयजल योजनाओं तथा जहां आवश्यतानुसार ट्यूबवेल भी पूर्व में ही स्वीकृत करवा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि इन योजनाओं के माध्यम से पूरे क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान हो जाऐगा। उन्होंने कहा कि पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्रा द्वारा कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया गया कि 13०० किलो लीटर क्षमता वाले इस ओवरहैड टेंक का निमार्ण आगामी छह माह में अर्थात दिसम्बर 2०21 में पूर्ण कर इसे पेयजल सेवाएं देने हेतु उपलब्ध कर दिया जाएगा। इस ओवरहैड टेंक के माध्यम से गढ़ी कैंट, डाकरा क्षेत्र की लगभग 5० हजार की आबादी को पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर छावनी परिषद देहरादून के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु गुप्ता, सीईओ कैंट बोर्ड तनू जैन, ईई दीपक मलिक, अरविंद सजवाण, सत्येन्द्र कुमार, मेघा भट्ट, मनोज क्षेत्री, निर्मला, राजेन्द्र कौर सौंधी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
