एसडीएम बड़कोट ने किया नगाणगांव कुर्सिल सड़क स्थलीय निरीक्षण

0
136

चिरंजीव सेमवाल
उत्तरकाशी। विकास खंड नौगांव के नगाणगांव-कुर्सिल निर्माणाधीन सड़क की खामियों के निरीक्षण पर उपजिलाधिकारी बड़कोट स्वयं मौके पर पहुंचे । इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला पंचायत सदस्य आनंद राणा ने कार्यदाय संस्था के खिलाफ जिलाधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की थी।
शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी चत्रर सिंह रावत मौके पर पहुंच कर उक्त मार्ग का इसलिए निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि काश्तकारों का प्रतिकार मोटर मार्ग से क्षतिग्रस्त रास्ते नालियां एवं गांव के निकट मोटर मार्ग चौड़ीकरण एवं डामरीकरण , अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की उपरोक्त मोटर मार्ग का मैंने दो बार स्थलीय निरीक्षण कर दिया यदि कार्य की गुणवत्ता वह समस्याओं का निराकरण अधिकारियों द्वारा नहीं किया गया तो कठोर कठोर कार्रवाई अमल लाई जायेगी। जिला पंचायत सदस्य श्री राणा ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी को पत्र लिखकर  नगाणगाँव – कुर्सिल मोटर मार्ग का डामरीकरण कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल निर्माण कम्पनी द्वारा घोर लापरवाही एवं घटिया सड़क निर्माण कार्य पर जांच कर कार्यवाही कराने की मांग की थी । उधर ग्रामीणों ने निर्माण कम्पनी द्वारा हो रहे घटिया गुणवत्ता पर भारी आक्रोश जताया था।यहां सड़क गौल, फूलदार, स्यालब, सुकण,कुर्सिल के लिए लाइफ लाइन मानी जाने वाली इस मोटर मार्ग पर निम्न गुणवत्ता के डामरीकरण से वाहन चालकों को भी काफी परेशानी हो रही है। कुछ दिन पहले किया गया डामरीकरण जगह-जगह पर उखड़ गया है। इस मौके पर बिडकुल के अधिशासी अभियंता जिला पंचायत सदस्य आनंद राणा, ग्राम प्रधान, सुरेश लाल ,कुलदीप पंवार, रणवीर सिंह, बलेन्दर सिंह राणा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY