आपदा प्रबंधन की टीम हुई सक्रिय

0
149

देहरादून(संवाददाता)। जनपद आपदा कंट्रोल रूम को जनपद के रिस्पना नदी में बाढ़ और कालसी के झझरेड क्षेत्र में बादल फटने से आए भूस्खलन की सूचना प्राप्त होने के उपरांत जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव जनपद कंट्रोल रूम में पहुंचे और उनके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नितिका खंडेलवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीर सिंह बुदियाल तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गिरीश गुणवंत, आर्मी के कर्नल एस के शंकर के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी जनपद आपदा कंट्रोल रूप में मौके पर तैनात हो गयेहैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम की कमान संभालते हुए विभिन्न विभागों को संबंधित क्षेत्रों में तत्काल रेस्क्यू करने के लिए अपने संपूर्ण संसाधनों के साथ पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
वहीं दूसरी ओर जनपद देहरादून में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल चल रही है। जनपद आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को अभी सूचना प्राप्त हुई है कि रिस्पना पुल से सटे इलाकों में बाढ़ आने के चलते लगभग 15० से 2०० के बीच व्यक्तियों के फंसे होने की सूचना है। इसी तरह से कालसी में बादल फटने की सूचना है जिससे बड़े पैमाने पर भूस्खलन आया हुआ है और वहां पर काफी ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य नुकसान होने की सूचना है। इस अवसर पर कालसी मे घायलों के प्राथमिक उपचार हेतु उपचार और तात्कालिक राहत शिविर लगाया गया है। कालसी मे भूस्खलन मे फंसे सभी 82 यात्रियों को सकुशल को निकाल दिया गया है जिनमे 14 बच्चे भी है और व्यक्तियों को गंभीर चोट आई व 4 को हल्की चोट आई है। जनपद देहरादून में आज आपदा प्रबंधन की मॉकड्रिल चल रही है। वहीं चकराता में भी इस प्रकार की घटनायें घटित हुई है और मौके पर आपदा प्रबंधन टीम को रेस्क्यू के लिए भेज दिया गया है। जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त सूचनाएं उसी क्रम से प्रसारित की गई है। यह एक मॉकड्रिल रही और इस दौरान आपदा प्रबंधन की टीम व अधिकारियों की तैनाती व चौकसी परखी गई।

LEAVE A REPLY