देहरादून(संवाददाता)। नर्सिंग स्टाफ भर्ती 2०21 के साथ ही उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में प्रतिवर्ष स्टाफ नर्सों की स्थाई नियुक्ति निकाले जाने की मांग को लेकर जनक्रांति विकास मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन प्रेषित किया। यहां जनक्रांति विकास मोर्चा युवा इकाई के जिलाध्यक्ष रोहित रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय में इकटठा हुए और वहां पर नर्सिंग स्टाफ भर्ती 2०21 के साथ ही उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में प्रतिवर्ष स्टाफ नर्सों की स्थाई नियुक्ति निकाले जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन प्रेषित किया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने हेतुराज्य में युद्ध स्तर पर नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति अति आवश्यक है और शासन द्वारा लगभग 12 वर्षों बाद फरवरी 2०21 में राज्य के सरकारी अस्पतालों में 2621 नर्सिंग स्टाफ के पदों पर नियुक्ति निकालगी गई लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कोविड 19 के कहर के बावजूद चार महीने बीतने के पश्चात भी उत्तराखंड शासन 2621 स्टाफ नर्सों की भर्ती के स्वरूप को तय नहीं कर पाया है जो चिंताजनक है और इस पर शीघ्र ही कार्यवाही करने की आवश्यकता है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने एवं नर्सिंग स्टाफ के उज्जवल भविष्य के लिए कार्य करने की आवश्यकता है जिससे उनका मनोबल और अधिक बढ़ सके। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नर्सिंग सेवा नियमावली में चयन प्रक्रिया को वर्षवार निर्धारित किये जाने की आवश्यकता है और उत्तराखंड के सरकारी अस्ज्ञपतालों में प्रतिवर्ष स्टाफ नर्सों की स्थायी नियुक्ति निकाली जाये।। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस अवसर पर प्रदर्शन करने व ज्ञापन देने वालों में मोर्चा के केन्द्रीय अध्यख अमित जैन, जिला महामंत्री चन्द्राकर भटट, विराट गुप्ता, मुकेश नवानी, ललित मोहन, सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।
