ऋषिकेश-मानसून की दस्तक के साथ ही उत्तराखंड सरकार के सड़कों के बिछाए जाल के दावों की पोल खुलनी शुरू हो गई है।पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र स्थित बड़ासी थानों पुल की सड़क जहां अपने शैशव काल में ही भरभरा के ढह गया वहीं ऋषिकेश हरिद्वार मार्ग पर नेपाली फार्म हाईवे के निर्माण के चंद माह के भीतर ही उभर के आये गहरे गहरे गड्ढे विकास के नाम पर अधिकारियों के लाखों के बंदरबाट की कहानियां साफ बंया कर रहे हैं। प्रदेश की सड़कों एवं फ्लाईओवर के निर्माण में घालमेल का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी डॉ राजे सिंह नेगी ने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश के पूर्व सी एम के विधानसभा क्षेत्र में करीब तीन वर्ष पूर्व निर्मित पुल की सड़क ढही है उससे साबित हुई है कि उसके निर्माण में गुणवत्ता को तांक पर रखकर निर्माण कार्य सम्पन्न कराया गया था। आम आदमी पार्टी के नेता डा नेगी ने कहा कि नेपाली फार्म फलाईओवर की स्थिति भी कुछ जुदा नही है।कुछ माह पहले ही बनाया गया फ्लाईओवर खड्ढों-गड्ढों में तब्दील होता जा रहा है। फ्लाईओवर के ऊपर बिछाई गई सड़क तो उखड़ ही रही है, साथ ही में वहां गहरे खड्डे भी बन गए हैं। हालात यह है कि तेजी से आने वाले फ्लाईओवर के ऊपर पड़े गड्ढों में बड़े खतरनाक तरीके से अपना संतुलन खो रहे हैं।
वाहनों को एकाएक इन गड्ढों से बचने के लिए ब्रेक लगानी पड़ती है और पीछे से आ रहा ट्रैफिक आपस में टकराने के बिल्कुल करीब होता है। उन्होंने फ्लाई ओवर के निर्माण में हुई घोर अनियमितता की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कारवाई की मांग की है।
