रोडवेज कर्मचारियों का मांगों को लेकर प्रदर्शन

0
116

देहरादून(नगर संवाददाता)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने अपनी मांगों का जल्द समाधान न होने पर प्रदर्शन किया और कहा है कि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 19 जून से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार आरंभ कर दिया जायेगा ।
यहां रोड़वेज कर्मचारी गांधी पार्क के गेट के पास प्रदेश अध्यक्ष विक्रम डंगवाल के नेतृत्व में इकटठा हुए और अपनी मांगों के समाधान के लिए प्रदर्शन कर धरना दिया और कहा कि लंबे समय से समस्याओं के समाधान के लिए अनुरोध किया जाता रहा है लेकिन आज तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिससे कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा है कि इस दिशा में पूर्व में ही नोटिस जारी किया गया है और स्पष्ट कहा गया है कि समय रहते हुए उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो इसके लिए आंदोलन किया जायेगा।
वक्ताओं ने कहा कि सचिव परिवहन रंजीत कुमार सिन्हा एवं प्रबंध निदेशक आशीष कुमार चौहान को पूर्व में ही आंदोलन का नोटिस दिया गया है। वक्ताओं ने कहा कि और इसके बाद भी समस्याअेां का समाधान नहीं किया गया तो 19 जून से पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार आरंभ कर दिया जायेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश सरकार व निगम प्रबंधन की होगी।
वक्ताओं ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में परिवहन निगम के कार्मिकां के पाच माह के लंबित वेतन का तत्काल भुगतान कराया जाये ओर शासन स्तर से परिवहन निगम को लगभग सौ करोड रूपये अनुदान के रूप में प्राप्त कराये जाने हेतु प्रस्ताव बनाते हुए इसकी स्वीकृति कराई जाये। इस अवसर पर अनेक मांगों के समाधान की मांग की गई। इस अवसर पर अनेक रोडवेज कर्मचारी शामिल थे।।

LEAVE A REPLY