देहरादून(संवाददाता)। डिफेंस कॉलोनी सोसायटी द्वारा स्थानीय लोगों का रास्ता रोके जाने के बाद वार्ड संख्या 96 व 67 के लोगों के धरना प्रदर्शन के तीसरे दिन बद्रीपुर, नवादा, हरिपुर, माजरी के क्षेत्रवासियों की मेहनत रंग लाई व प्रशासन ने पटवारी को मौके मुआयने के लिए भेजा और पटवारी जल्द ही प्रशासन को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया।
इस अवसर पर स्थानीय बुजुर्गो का कहना है कि स्थानीय लोग इस मार्ग को 1942 से ही इस्तेमाल कर रहे थे..जिसको कि डिफेंस कॉलोनी सोसायटी ने बंद किया है। उन्होंने कहा कि जिसकी जितनी निंदा की जाये वह कम है। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गौरव चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री अनिल नेगी,जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री आशीष खत्री ने भी प्रदर्शनकारियों को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि इस प्रकार से रास्ता बंद करने का पुरजोर तरीके से विरोध किया जायेगा। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों में स्थानीय पार्षद सचिन थापा, मोहित वालिया, वीरेंद्र वालिया, तेजेन्द्र सिंह रावत, टानू वालिया, गणेश डंडरियाल, मेहंदी हसन, मोनू पंवार, भूपेंद्र थापा, आशीष गुरुंग, मनोज शाही, गौरी रोतैला, सुभाष भट्ट, मोहित थापा, सीता देवी, शीला थापा, उषा देवी, मिथिलेश, दुर्गा रावत के साथ सैकड़ों की तादाद में स्थानीय लोग भी थे।
