पंकज महर का कोरोना से निधन

0
249

देहरादून(संवाददाता)। कोरोना वायरस कोविड 19 संक्रमण की दूसरी लहर के चलते उत्तराखंड विधान सभा सचिवालय के कर्मचारियों का असमय बिछड़ जाने का दुखद क्रम जारी है ऐसे में विधानसभा में रिपोर्टर पद पर कार्यरत पंकज महर आज कोरोना की जंग हार गए हैं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पंकज महर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि विधान सभा सचिवालय में रिपोर्टर पद पर कार्यरत पंकज महर विगत काफी दिनों से कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में उपचार ले रहे थे, इस दौरान उनका स्वास्थ्य अधिक खराब होने के कारण आज उनका देहांत हो गया है।
इस अवसर पर इस खबर को सुनते ही विधानसभा सचिवालय में शोक की लहर है । विधानसभा सचिवालय में एक के बाद एक कर्मचारी के कोरोना से निधन होने से भय का माहौल भी उत्पन्न हो चुका है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि पंकज महर एक कर्तव्यनिष्ठ एवं खुशदिल इंसान थे एवं विधानसभा सत्र के दौरान संसदीय कार्यवाही में रिपोर्टिंग करते हुए वह अहम भूमिका अदा करते थे। इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि उनके निधन से विधानसभा सचिवालय ने एक अच्छा कर्मचारी खो दिया है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
वहीं दूसरी ओर सचिवालय संघ ने विधान सभा सचिवालय मे प्रतिवेदक के पद पर कार्यरत पंकज महर के कोरोना वायरस से आकस्मिक निधन पर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि पंकज महर के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है, और अल्पआयु मे एक हंसमुख और मिलनसार साथी का हमारे बीच मे से चला जाना बहुत कष्टकारी है। उन्होंने कहा कि सचिवालय परिवार की ओर से हम दिवंगत साथी को अपनी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस अवसर पर ईश्वर से प्रार्थना की हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें। इस अवसर पर संघ के अनेक पदाधिकारी, सदस्य व कर्मचारी शामिल थे।

LEAVE A REPLY