तीन युवकों को किया गिरफ्तार

0
140

लालकुआं। लाल कुआं पुलिस में सुभाष नगर बैरियर के पास मुक्त्धिाम शमशान घाट के टीन शेड नजदीक के जंगल से तीन युवकों को दो बंदूकों व एक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है। उनके पास जिंदा कारतूस व खोखे भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए दो युवक शास्त्रीनगर बिंदुखत्ता के रहने वाले हैं जबकि एक पंतनगर की चखफेरी कालोनी का रहने वाला है।
प्राप्त समाचार के अनुसार कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन युवक सुभाष नगर बैरियर के पास स्थित मुक्तिधाम के पीछे जंगल में हथियार लेकर छुपे हुए हैं। जिस पर कोतवाल संजय कुमार व एसएसआई रोहताश सागर के निर्देश पर उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए ओर घेराबंदी कर तीनों युवकों को दबोच लिया। पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में अपना नाम चखफेरी कॉलोनी थाना पंतनगर निवासी 25 वर्षीय सूरज प्रसाद पुत्र कृष्णा प्रसाद, शास्त्री नगर तीन, बिन्दुखत्ता लालकुआं निवासी 28 वर्षीय प्रताप सिंह बिष्ट उर्फ पिंकी पुत्र मोहन सिंह बिष्ट, शास्त्री नगर तीन बिन्दुखत्ता लालकुआं निवासी 24 वर्षीय गोविन्द सिंह बिष्ट बताया। जिनके पास से दो देसी बंदूक 12 बोर व एक 315 बोर तमंचे के साथ ही 1० जिंदा कारतूस 12 बोर व एक खोखा कारतूस 12 बोर तथा दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए है। जिस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेने के साथ ही सड़क पर खड़ी उनकी बाइक को भी सीज कर दिया है। पूछताछ में पता चला है कि तीनों युवक खजुरिया रामपुर यूपी निवासी फकरे आलम से लाए हैं।
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि बीते कई दिनों से कोतवाली लालकुआं के क्षेत्रांतर्गत अवैध हथियारो के क्रय-विक्रय के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हो रही थी जिसके दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी लालकुआं द्वारा अधीनस्थ पुलिस बल को ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों के खिलाफ आम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। टीम में प्रमुख रूप से उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल गंगा सिंह, कांस्टेबल सुरेश प्रसाद, कांस्टेबल तरुण मेहता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY