ट्रक ड्राईवर की हत्या से सहमी पुलिस

0
138

आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर लोगों का कोतवाली में जमावड़ा
विकासनगर(मनोज सैनी)। कोतवाली विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत गुडरिच में देर रात शव पड़ा होने की सूचना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मोरचर्री भिजवा दिया है। मृतक के नाक से खून बह रहा था और जिस तरह से उसकी आंखे सूजी हुई थी उससे यह सवाल खडा हो रहा था कि आखिरकार ट्रक ड्राईवर को क्या यातनायें देकर मौत की नींद सुलाया गया था?
कोतवाली विकासनगर के उप निरीक्षक रवि प्रसाद कवि ने बताया कि गुडरिच में एक शव पड़ा होना की सूचना मिली थी जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मोर्चरी भिजवाया। पुलिस द्वारा आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ में पता चला कि शव लक्ष्मीपुर बरोटीवाला निवासी सौरभ उर्फ सागर का है। पुलिस ने मृतक के भाई रोहित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला मर्डर का लग रहा है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था जोकि ट्रक ड्राइवर का काम किया करता था। मृतक के दोनों भाई भी ड्राईवर का काम करते हैं। सौरभ का शव मिलने की सूचना के बाद मृतक के घर के बाहर गांव के लोग जुटे देखे गये। परिवार में पिता सहित सभी लोग सहमे हुए हैं।

LEAVE A REPLY