पेट्रोल डीजल के दामों की बढोत्तरी पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

0
138

संवाददाता
देहरादून। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आहवान पर देश में निरंतर बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम के विरोध में कारगी चौक स्थित पेट्रोल पंप पर अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ता युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संदीप चमोली के नेतृत्व में कारगी चौक स्थित पेट्रोल पम्प पर इकटठा हुए और वहां पर पेट्रोल व डीजल की बेतहाशा बढ़ोत्तरी के विरोध में केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और कहा कि केन्द्र सरकार को तत्काल पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में कटौती करनी चाहिए अन्यथा आंदोलन को तेज किया जायेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार लगातार महंगाई को बढ़ावा दे रही है और महंगाई को नियंत्रित करने के लिए किसी भी प्रकार की कोई नीति तैयार नहीं कर रही है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है और लगातार महंगाई से जनता पर अतिरिक्त भार थोपा जा रहा है जिसकी जितनी निंदा की जाये वह कम है। उन्होंने कहा कि वहीं दूसरी ओर केन्द्र सरकार ने साल में दो करोड युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया लेकिन यह भी एक जुमला साबित हुआ और आज युवा वर्ग नौकरी के लिए दर दर की ठोकरें खा रहे है। उन्होंने कहा कि आज जब अंर्तराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के दाम न्यूनतम स्तर पर है इसके बावजूद भी केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में निरंतर पेट्रोल डीजल के दामों को बढ़ाया जा रहा है जो की बहुत ही निराशाजनक है एक तरफ देश महामारी आर्थिक संकट और बेरोजगारी की मारा झेल रहा है वही सरकार द्वारा निरंतर तरल पदार्थों के दाम बढ़ाई जा रहे हैं जिसका की प्रदेश युवा कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। वहीं दूसरी ओर युवा कांग्रेस देहरादून द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर देहरादून के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर देहरादून युवा कांग्रेस के तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देहरादून की रायपुर विधानसभा के सहस्त्रधारा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा कहा गया कि जल्द से जल्द सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के दामों को कम नहीं किया गया तो युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री विजय सारस्वत, प्रदेश महासचिव राजेंद्र शाह, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस भूपेंद्र नेगी, प्रदेश संयोजक राहुल प्रताप सिंह, जिला प्रवक्ता अमनदीप सिंह बत्रा, जिला जिला प्रवक्ता अविनाश मणि, जिला महासचिव आकाश बढ़ाना,जिला महासचिव रितेश पांडे,जिला महानगर महासचिव अभिनव बिष्ट, सचिव सनी आले, जिला सचिव सुमित सिंह, जिला संयोजक नितिन पवार, जिला संयोजक पीयूष तिवारी, जिला संयोजक जिला महासचिव नौशाद खान, जिला सचिव जायसवाल, आशीष ओलिवर, नवीन भटट एवं रायपुर क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY