ज्वेलर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल एवं सर्राफा मंडल प्रतिनिधि सीएम से मिलें

0
165

देहरादून(संवाददाता)। ज्वेलर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल एवं सर्राफा मंडल देहरादून, उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मिलकर हॉलमार्किंग के विषय में ज्ञापन दिया ओर अवगत करवाया कि संगठन द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मान्य पीयूष गोयल एवं केंद्रीय बीआईएस के अधिकारियों को ज्ञापन प्रेषित किया गया था और जिसमें कहा गया कि प्रदेश की विषम परिस्थितियों औरप्रत्येक जिले में हॉलमार्किंग सेंटर की सुविधा के इस एक्ट को लागू करना उचित नहीं है। लेकिन आज तक इस ओर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है।
इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तराखंड प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री से भी अनुरोध किया है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करके अपने प्रदेश की विषम परिस्थितियों और बिना प्रत्येक जिले में हॉलमार्किंग सेंटर की सुविधा के इस एक्ट को लागू करना उचित नहीं है। ज्ञापन में कहा गया कि साथ ही एच यू आई डी के विषय में भी या पक्ष रखने का निवेदन किया कि यह व्यवहारिक नहीं है और ईजी ऑफ डूइंग बिजनेस के बिल्कुल विपरीत है। सोने की गिरवी में आने वाली परेशानियों से भी अवगत करवाया जिससे सर्राफा जगत के कारोबारियों पर किसी भी प्रकार की कोई परेशानी वाली स्तिथी उत्पन्न न हो।
इस अवसर पर ज्ञापन में मुख्यमंत्री से कहा गया कि प्रति वर्ष 31 मार्च को समाप्त साहूकारा वित्तीय वर्ष की रिटर्न फाइलिंग का समय केंद्र सरकार की प्रत्यक्ष कर प्रणाली के अनुरूप प्रतिवर्ष 31 जुलाई तक किया जाना और वर्तमान वित्तीय वर्ष में कोरोना कफ्र्यू समाप्ति के बाद एक माह बाद तक का अधिभार व पेनल्टी मुक्त समय रिटर्न फाइलिंग के लिए दिया जाना, न्यायोचित व प्रार्थनीय है ।
ज्ञापन में मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वह इस विषय पर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पीयूष गोयल को पत्र लिखकर अपने प्रदेश का पक्ष रखेंगे और दिल्ली जाकर स्वयं उनसे व्यक्तिगत मिलकर भी इस विषय में अपने प्रदेश की ओर से पक्ष रखेंगे इस अवसर पर सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, डीडी अरोड़ा, सुनील मेसोन, विपिन बेरी, राजू वर्मा, डा. देवेन्द्र ढल्ला, गुरजीत सिंह, अमित वर्मा सहित एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी व सदस्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY