रोडवेज कर्मचारियों का धरना

0
140

संवाददाता
देहरादून। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने आठ सूत्रीय मांगों का जल्द समाधान न होने पर दो दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू किया है और कहा है कि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 19 जून से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार आरंभ कर दिया जायेगा
यहां रोड़वेज कर्मचारी प्राथमिक शाखाओं डिपो कार्यालय के गेट में इकटठा हुए और अपनी आठ सूत्रीय मांगों के समाधान के लिए प्रदर्शन कर धरना दिया और कहा कि लंबे समय से समस्याओं के समाधान के लिए अनुरोध किया जाता रहा है लेकिन आज तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिससे कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा है कि इस दिशा में पूर्व में ही नोटिस जारी किया गया है और स्पष्ट कहा गया है कि समय रहते हुए उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो इसके लिए आंदोलन किया जायेगा।
वक्ताओं ने कहा कि सचिव परिवहन रंजीत कुमार सिन्हा एवं प्रबंध निदेशक आशीष कुमार चौहान को पूर्व में ही आंदोलन का नोटिस दिया गया है। वक्ताओं ने कहा कि 1० व 11 जून को सोशल डिस्टिेसिंग का पालन करते हुए प्रथम चरण में सभी प्राथमिक शाखाओं पर प्रात: दस बजे से दोपहर 12 बजे तक धरना प्रदर्शन किया जायेगा और दूसरे चरण में 14 व 15 जन को मंडलीय प्रबंधक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा ओर तीसरे चरण में 17 जून को केन्द्रीय प्रबंध समति के नेतृत्व में गांधी पार्क में शासन व राज्य सरकार के विरूद्ध अपना एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा और इसके बाद भी समस्याअेां का समाधान नहीं किया गया तो 19 जून से पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार आरंभ कर दिया जायेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश सरकार व निगम प्रबंधन की होगी।
वक्ताओं ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में परिवहन निगम के कार्मिकां के पाच माह के लंबित वेतन का तत्काल भुगतान कराया जाये ओर शासन स्तर से परिवहन निगम को लगभग सौ करोड रूपये अनुदान के रूप में प्राप्त कराये जाने हेतु प्रस्ताव बनाते हुए इसकी स्वीकृति कराई जाये।
वक्ताओं ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण मृत हुए तीस कार्मिकों को कोरोना वारियर्य कार्मिकों तत्काल शासकीय धनराशि उपलब्ध कराये जाने हेतु मुख्यालय स्तर से इस कार्य हेतु नोडल अधिकारी नामित किया जाये और समय पर उक्त मृतक आश्रित के परिवार को भुगतान किया जाये। 25० किलोमीटर प्रतिदिन के हिसाब से कार्यरत मानते हुए संविदा व विशष्ट श्रेणी के चालक व परिचालकों को नेशन आधार पर जो किमी अर्जित किये जा रहे है का अतिरिक्त भुगतान कराया जाये
वक्ताओं ने कहा कि एसीपी की जांच हेतु गठित समिति की समीक्षा व जांच रिपोर्ट पूर्ण हो जाने अथवा प्रस्तुत किये जाने तक वित्त नियंत्रक के अनुसार स्थगित रखते हुए किसी भी नियमित, सेवानिवृत्त कार्मिक की कटौती न की जाये और माह जनवरी में देय वार्षिक वेतन वृद्धि को जोडकर वेतन का भुगतान कराया जाय। वक्ताओं ने कहा कि आठ सूत्रीय मांगों पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही जाये। वक्ताओं ने कहा कि इस ओर सरकार व विभाग को कार्ययोजना तैयार कर कर्मचारियों की मांगों को हल करना चाहिए। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर धरने व प्रदर्शन में अनेक कर्मचारी शामिल थे।

LEAVE A REPLY