स्मैक तस्करों को दबोचा एसटीएफ ने 

0
144

सितारगंज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुँवर के द्वारा नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कुमाऊं रेंज के एसटीएफ प्रभारी कृष्ण गोपाल मठपाल और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से मुखबिर की सूचना पर 67 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार किया।बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर द्वारा नशे के पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए 67 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करो को पकडऩे में सफलता हासिल की है। वहीं पुलिस ने पकड़े गए दोनों तस्करो में नाजिर पुत्र मोहम्मद कामिर निवासी इस्लाम नगर वार्ड नंबर 2 खटीमा के पास से 31 ग्राम अबैध स्मैक व दूसरा वसीम खान पुत्र आमिर उल्लाह खान निवासी देवरनियां वार्ड नंबर 6 थाना देवरनिया के पास से 36 ग्राम अबैध स्मैक पुलिस ने बरामद की है। दोनों तस्करो के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है वहीं पकड़े गये दोनों तस्करो के विरुद्ध सितारगंज कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।साथ ही दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों तस्करो को जेल भेजा गया है।

LEAVE A REPLY