पेट्रोल-डीजल की लगातार बढती कीमतों एवं महंगाई के विरोध में 11 जून को कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

0
147

नगर संवाददाता
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस पार्टी द्वारा पेट्रोल-डीजल की लगातार बढती कीमतों एवं महंगाई के विरोध में 11 जून, 2०21 को देशभर के पेट्रोल पम्पों पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर पेट्रोल-डीजल की बढी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की जायेगी।
यहां जारी एक बयान में उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि पूरा देश कोरोना महामारी के दूसरे दौर से लड रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के व्यापार चौपट हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों का रोजगार छिन चुका है परन्तु भाजपा सरकार द्वारा पिछले पांच महीनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगभग 25-25 रूपये की वृद्धि कर तेल की कीमतों को 1०० रूपये के पार कर दिया है। उन्होंने कहा कि आम जरूरत की चीजों के दाम दुगने हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार संवेदनहीन हो चुकी है तथा भाजपा के राज में गरीब आदमी का जीना दूभर हो चुका है आज उसे इस कोरोना वायरस कोविड 19 महामारी काल में दोहरे मोर्चे पर लडना पड़ रहा है। इस अवसर पर सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि उत्तराखण्ड प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढती कीमतों एवं बढती मंहगाई के विरोध में 11 जून, 2०21 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष् प्रीतम सिह के आहवान पर उत्तराखण्ड प्रदेश के सभी जनपदों में कांग्रेसजनों द्वारा पेट्रोल पम्पों पर सांकेतिक प्रदर्शन किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार से बढ़ती महंगाई व पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी को तत्काल प्रभाव से वापस लिये जाने की मांग की जायेगी ओर इसके बाद भी केन्द्र सरकार ने इस ओर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की तो आंदोलन को तेज किया जायेगा और इसके लिए चरणबद्ध तरीके से रणनीति तैयार की जायेगी।

LEAVE A REPLY