उपनल कर्मियों को हटाए जाने के विरोध में सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन

0
126

संवाददाता
देहरादून। जिला उप चिकित्सालय मसूरी में कोविड 19 में लगाये गये उपनल कर्मचारियों को हटाये जाने के विरोध में उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास चौहान के नेतृत्व में सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर घेराव किया और बहाली के लिए ज्ञापन सौंपा गया और कहा कि शीघ्र ही कार्यवाही न होने पर आंदोलन को तेज किया जायेगा।
इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास चौहान ने कहा कि कोरोना महामारी कोविड-19 के दौरान जिला उप संयुक्त चिकित्सालय मसूरी में बने कोविड-19 में जो स्टाफ उपनल के द्वारा रखा गया था आज अचानक उसमें से 8 उपनल कर्मियों को अचानक हटाए जाने का अस्पताल प्रशासन द्वारा फरमान जारी कर दिया। इस अवसर पर इसके विरोध में एक प्रतिनिधिमंडल उत्तराखण्ड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास चौहान के नेतृत्व में हटाए गए कर्मचारियों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनूप कुमार डिमरी जी से सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन किया और सीएमओ से मिले और एक ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में मांग की गई है कि कोरोना महामारी के दौरान जब आदमी आदमी से डर रहा था सबको कोविड अस्पताल मसूरी को संचालित किए जाने हेतु 3 बेरोजगार युवक-युवतियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर कोविड-19 मसूरी उप जिला चिकित्सालय में अपनी सेवाएं योगदान देकर अस्पताल को संचित संचालित कराए रखा और कोरोना मरीजों के बीच में काम किया है।
उन्होंने कहा कि अचानक मसूरी उप जिला संयुक्त चिकित्सालय एवं जिले के स्वास्थ्य विभाग सीएमओ कार्यालय ने देहरादून में करुणा को समाप्त करार देते हुए इन कर्मचारियों को सेवा समाप्त कर हटा दिया गया जोकि इन सभी के आगे बेरोजगारी का संकट गहरा गया है और सभी हटाए गए 8 उपनल कर्मी मानसिक रूप से पीडि़त परेशान हो रहे हैं जिसमें सीएमओ को ज्ञापन सौंपा और मांग की है कि कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए अस्पताल प्रशासन के कुछ वरिष्ठ अधिकारी गण अपने भाई भतीजावाद के चलते अपने घर के बेटों से नौकरी पर लगा कर उनको काम करवा रहे हैं और इनको उपनल कर्मियों को बेवजह बजे हटा दिया गया है। और उनकी बेरोजगारी का मजाक बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज उनको कोविड-19 में यह कहकर लगाया गया था कि जो कोरोना महामारी कोरोना काल में कार्य करेगा उसको स्थाई रूप से नौकरी पर रखा जाएगा परंतु अगले वर्ष फरवरी तक कायम का कार्यकाल था और अचानक इन को हटाए जाने का फरमान जिला उप चिकित्सालय मसूरी के द्वारा जारी कर दिया गया है जो कि चिंताजनक है जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं और मांग की है कि राज्य सरकार इस मामले का तुरंत संज्ञान ले एवं हटाए गए सभी 8 कर्मचारियों को जिला संयुक्त चिकित्सालय मसूरी में सेवा बहाली कर तुरंत लगाया जाए। इस अवसर पर प्रदर्शन करने व ज्ञापन सौंपने वालों में किसान कांग्रेस कमेटी की मसूरी शहर अध्यक्ष माधुरी टम्टा, मीणा देवी,ं आरती भट्ट ,नजराना, रवि कुमार, मनुराज टम्टा एवं नजीर आदि अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY