देहरादून। रानीपोखरी न्याय पंचायत के बडकोट ग्राम सभा के झीलवाला में सर्पदंश से बासठ वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना दो जून देर शाम चार बजे करीब की है। स्थानीय लोगो ने बताया कि शाम को अचानक समय बुजुर्ग भगवती डबराल को सांप ने डस लिया।स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भगवती डबराल का बिकलांग बेटा कमरे के अंदर था वह अचानक चिल्लाया जैसे ही भगवती कमरे में गए सांप ने सीधे वार कर दिया। घटना के बाद परिजन व आसपास के लोगो ने एम्बुलेंश बुलाई, हालत बिगडऩे पर उनको पहले रानीपोखरी चिकित्सालय ले जाया गया, वहा के चिकित्सक ने उनको ऋषिकेश अस्पताल रेफर कर कर दिया। ऋषिकेश में सरकारी अस्पताल के चिकित्सक ने उंन्हे प्रार्थमिक उपचार दिया इंजेक्शन भी लगाया और घर भेज दिया। मगर घर पहुँचते ही एक दो घंटे बाद हालत और बिगडऩे लगे जबतक अस्पताल ले जाते घर पर ही भगवती प्रसाद में दम तोड दिया। उनके घर मे एक बिकलांग बेटा व बूढ़ी पत्नी है। अब उनका भरण पोषण कैसा होगा लोग चिंतित है। स्थानीय निवासी राजेश भट्ट एवम सोबन सिंह पंवार व योगेश काला ने बताया की भगवती डबराल को सांप ने बाएं पांव पर काटा था। बुजुर्ग को काटने वाला सांप कोबरा प्रजाति का बताया जा रहा है। क्योंकि जिस सांप ने बुजुर्ग को काटा था परिजनो ने बताया कि वह सांप कुछ देर बाद वही पर मर गया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों में खौफ बना हुआ है। स्वास्थ्य बिभाग के चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अधिकांश सांप के डस लेने पर लोग झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ जाते है जबकि ऐसा नही करना चाहिए, उन्होंने कहा कि ऐसे मौके पर लोगों सीधे अस्पताल पहुंच कर उपचार करवाना चाहिए।
