कृषि कानूनों के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

0
240

जनप्रतिनिधियों को जगाने के लिए बजाई थाली थाली
देहरादून(नगर संवाददाता)। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन कर ,थाली ताली बजाकर कृषि कानूनों पर जनप्रतिनिधियों को जगाने का काम किया।
यहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविन्द्र जुगरान के नेतृत्व में भाजपा के बलबीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे और वहां पर तीन कृषि बिलों के विरोध में सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन किया और ताली व थाली बजाकर जन प्रतिनिधियों को जगाने का काम किया। इस अवसर पर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बेरिकेड लगाकर रोका जिसके बाद आप कार्यकर्ता वहीं सड़कों पर बैठ कर प्रदर्शन करते रहे । आप कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठ कर केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्र द्वारा किसानों पर थोपे काले कानून के बिलों की प्रतियां आप फाड़कर अपना विरोध जताया।
इस अवसर पर प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ता लगातार थाली और ताली बजाकर जन प्रतिनिधियों को जगाने का काम करते रहे। इस अवसर पर आप के वरिष्ठ नेता रविंद्र जुगरान ने इस दौरान कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह दमनकारी नीति पर आ गई है। केंद्र सरकार किसानों के भविष्य को चौपट करने के मकसद और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के मकसद से इन तीनों बिलों को किसानों पर थोपने का प्रयास कर रही जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा भारत के किसान जो हमारे अन्नदाता हैं और पिछले छह महीने से भी ज्यादा समय से सड़कों पर काले कानून का विरोध कर रहे लेकिन केंद्र की तानाशाह सरकार की कानों में जूं तक नहीं रेंग रही को बेहद शर्मनाक है ।
उन्होंने कहा कि इस दौरान कई किसानों ने शहादत भी दी बावजूद इसके केंद्र की मोदी सरकार इन बिलों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रही जबकि आम आदमी पार्टी शुरू से किसानों के समर्थन में इन बिलों का विरोध कर रही है । इसी के चलते आज आप के कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय में उन जनप्रतिनिधियों को जगाने आए हैं जो कृषि कानूनों पर कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं ।
इस अवसर पर इसके अलावा रविंद्र जुगरान ने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार तब तक इन काले कानूनों के खिलाफ अपना प्रदर्शन जारी रखेगी जब तक केंद्र सरकार इन काले कानूनों को वापिस नहीं ले लेती है।
इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदर्शन करने वालों में आप के प्रवक्ता नवीन पिरशाली, उमा सिसोदिया, रविंद्र आनंद, डिंपल सिंह, भरत सिंह, संजय भट्ट, सीमा कश्यप, विनोद कुमार, हिंमांशु पुंडीर, जितेंद्र पंत, पंकज अरोड़ा, श्रीचंद आर्य, सिखा गुप्ता, अशोक सेमवाल, दीपक सैलवान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे ।

LEAVE A REPLY