मुख्यमंत्री राज्य को कोरोना के मुंह में धकेलने का कर रहे काम

0
151

नगर संवाददाता
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं वनाधिकार आंदोलन के प्रणेता किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पर कोरोना वायरस कोविउ 19 के संक्रमण काल में लोगों का जीवन संकट में डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नई टिहरी के दौरे को हवा हवाई करार दिया है। उन्होंने कहा कि जनहित में कोई घोषणा नहीं की गई है केवल उदघाटन ही किये गये है।
यहां जारी एक बयान में किशोर उपाध्याय ने कहा कि राजनैतिक स्वार्थों को साधने के लिये मुख्यमंत्री राज्य को कोरोना के मुँह में धकेलने का काम कर रहे हैं। उपाध्याय ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के दौरों का गहनता से विश्लेषण कर रहे हैं, जिसमें कोविउ -19 कफ्र्यू काल के प्रोटोकाल की मुख्यमंत्री व व उनके मंत्रिमंडल के सदस्य जब सभी आम धज्जियाँ उड़ा रहे हैं तो आम जनता से क्या अपेक्षा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियाँ उड़ायी जा रही हैं, और इस दौरान कईयों के चेहरे पर मास्क ही नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि कोरोना का बहाना है, चुनाव की तैयारियाँ हो रही हैं। मुझे तो लगता है, हार के डर से मुख्यमंत्री चुनाव ही न लड़ें और उत्तराखंड में समय से पूर्व ही विधान सभा चुनाव न हो जाये ओर ऐसी सुगबुगाहट है कि भाजपा व उनके पैतृक संगठन की बैठक में समय से पूर्व चुनाव करवाने पर गहन मन्थन हुआ है।
उपाध्याय ने मुख्यमंत्री के नई टिहरी के दौरे को हवा हवाई व पूर्णत: निष्फल राजनैतिक दौरा बताया है, गये थे, कोरोना की स्थिति का आकलन करने और उद्घाटनों की भरमार लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करें। टिहरी के सामने जो समस्यायें हैं, उस पर मुख्यमंत्री ने कुछ नहीं कहा है और श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय, हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज, जिला अस्पताल और टिहरी झील से सम्बंधित व्यवसायियों जैसे होम स्टे, साहसिक पर्यटन की समस्याओं के समाधान व उनको राहत देने के बारे में मुख्यमंत्री ने एक शब्द भी नहीं कहा, मौन साध लिया जो चिंता का विषय है।

LEAVE A REPLY