ध्वस्त स्वास्थ्य सेवाओं व महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का उपवास

0
192

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में प्रदेश में ध्वस्त हो चुकी स्वास्थ्य सेवाओं और लगातार बढ़ती बेतहाशा महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आहवान पर कांग्रेस मुख्यालय पर मौन उपवास पर रहे। यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय में इकटठा हुए और वहां पर प्रदेश में ध्वस्त हो चुकी स्वास्थ्य सेवाओं और लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में मौन उपवास पर रहे। इस अवसर पर मौन उपवास के बाद संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा है कि महंगाई को देखते हुए केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की आवश्यकता है और इसके लिए कांग्रेसजन तत्पर है। उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के साथ ही महंगाई ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। उन्होने कहा कि भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री बदलने से यह साबित भी हो गया है कि भाजपा की राज्य सरकार ने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में कोई भी कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई से त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है। अनाज, सब्जियां, फल, खाद्य तेल, पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से परेशान जनता अब रसोई गैस की कीमतों में की गई मूल्य वृद्धि से भारी आक्रोशित है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का नौजवान सरकारी सेवाओं की विज्ञप्तियों को देखने के लिए तरस गया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने पर किसानों की कर्जा माफी का वादा करने वाले प्रधानमंत्री अपना वादा भूल गये हैं। उन्होंने कहा कि 2०14 से लेकर मई 2०21 तक मोदी सरकार ने देश की जनता की गाड़ी कमाई का 8० लाख करोड़ रुपये लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वेश्विक महामारी कोरोना वायरस कोविड 19 संक्रमण काल के पिछले तीन महीनों में पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई जिससे वैश्विक महामारी का दंश झेल रही जनता की कमर टूट चुकी है।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से कोर ग्रुप की बैठक यूपी और उतराखंड के चुनाव के परिपेक्ष्य मे आहुत की गयी यह मीटिंग कोरोना और ब्लैक फंगस से निपटने के लिए और बढ़ती महंगाई को काबू करने के लिए आहूत की जाती तो कितना अच्छा होता और जनता को राहत मिलती। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज प्रदेश कोरोना की महामारी से जूझ रहा है क्या ये उचित समय है बिजली की दरें बढ़ाने का, पेट्रोल डीसल के दाम बढ़ाने का, भाजपा ने वादा किया था की अगर डबल इंजन की सरकार आयेगी तो महंगाई कम होगी, पेट्रोल 35 रूपये में मिलेगा पर आज महंगाई चरम पर है पेट्रोल 95 पार डीजल् 9० पार है, गैस का सिलेंडर आज 9०० पार है, सब्सिडी भी बंद कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्वास्थ्य व्यवस्थाओ पर ध्यान देना चाहिए न कि चुनाव की तैयारी में है और मुख्यमंत्री के चीनी कभी नही मिली आजादी के बाद राशन कार्ड पर व्यंग करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि यह उनके ज्ञान का अभाव है और शायद उन्होंने कभी राशन कार्ड का इस्तेमाल ही नहीं किया है उन्होंने उन्हे याद दिलाया की कांग्रेस की सरकारों मे 13.65 ते मे चीनी राशन कार्ड धारको को दी जाती रही है, उन्हे थोड़ा अधिकारियों से जानकारी ले लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे जिस तरीके से 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के टीकाकरण की गति शून्य के समान है और यह कृत्य सरकार की कथनी और करनी में फर्क स्पष्ट करता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की यह जिम्मेदारी बनती थी की वो सभी राज्यों को टिके उपलब्ध करवाये परंतु सरकार नें अपनी जिम्मेदारियों ेस मुंह मोड़तें हुए राज्य सरकारों पर यह भारी डाल दिया ये प्रथम दृष्टया स्पष्ट करता है कि केन्द्र सरकार के पास टिकाकरण को लेकर कोई स्पष्ट निति नहीं है जहां अन्य देश 5० प्रतिशत से ज्यादा आबादी का टिकाकरण करा चुके है वहां भारत अभी तीन प्रतिशत पर ही सिमटा हुआ है।

LEAVE A REPLY