प्रेमनगर मन्दिर में चोरी से इलाके की जनता में नाराजगी
देहरादून(संवाददाता)। हैरानी वाली बात है कि एक ओर तो राजधानी में कोविड कफ्र्यू लगा हुआ है और पुलिस सडक पर निकलने वालों पर नजर रखने का दम भर रही है लेकिन कफ्र्यू के दौरान जिस तरह से प्रेमनगर के मन्दिर में चोरी की वारदात हुई उसने पुलिस की तमाम चौकसी की पोल खोल कर रख दी। मन्दिर में हुई चोरी की घटना से इलाके के लोगों में बडी नाराजगी है।
आज सुबह जैसे ही प्रेमनगर के सनातन धर्म मन्दिर में चोरी की वारदात का इलाकेवासियों को पता चला तो वह मौके पर आये और व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पुंज भी घटना स्थल पर पहुंचे और वह चोरी की इस वारदात से खासे नाराज दिखे और उनका कहना था कि जब कफ्र्यू लगा हुआ है तो फिर चोर कहां से इलाके में घुस आये और उन्होंने मन्दिर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।
