बडकोट नौगांव में कोविड अस्पताल देखने पहुंचे तीरथ

0
141

उत्तरकाशी (चिरंजीव सेमवाल)। सूबे के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत 29 मई को उत्तरकाशी के दो दिवसीय भ्रमण पहुंचे। शनिवार को प्रात: बड़कोट हैलीपैड पहुंचकर कोविड केयर सेंटर जीएमवीएन बड़कोट का निरीक्षण किया। उसके बाद नौगांव के लिए प्रस्थान किया जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव का निरीक्षण किया। बडकोट में अल्ट्रासाउंड को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर जल्द कार्यवाही होगी और अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित होगी। उन्होंने जिले में कोविड पर नियंत्रण के साथ ही व्यवस्थाएं ठीक होने पर प्रशासन समेत डॉक्टर्स के बेहतर प्रयास को भी सराहा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस दौरान कोविड केयर सेन्टर जीएमवीएन बड़कोट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने कोरोना से ठीक हुए मरीजों का भी हालचाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा है कि यमुना घाटी के जो समस्या थी उसका संज्ञान लिया गया है।
निरीक्षण के बाद सीएम उत्तरकाशी पहुंचे
मुख्यमंत्री सांय विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। उसके उपरान्त जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में स्थापित ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण एवं चिकित्सालय का निरीक्षण करने के साथ ही कोविड केयर सेंटर जीएमवीएन का निरीक्षण करेंगे । सांय मुख्यमंत्री जिला सभागार में नवनिर्मित पुलिस थाना मनेरी का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे व जनपद स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री के साथ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वामी यतीश्वरानंद व जनसंपर्क अधिकारी भज राम पंवार, भरत भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश चौहान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान वीरेंद्र सिंह पयाल सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे है।

LEAVE A REPLY