नटवरलाल बना फर्जी आईबी अफसर

0
154

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। नैनीताल के रामनगर कोतवाल ने अपनी टीम के साथ एक ऐसे नटवरलाल को सलाखों के पीछे पहुंचाया है जो लम्बे अर्से से अपने आपको आईबी में (जेसीओ) अफसर बताकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से लाखों रूपये की ठगी कर ली थी। नटवरलाल को जब दबोचा गया तो उसने खुलासा किया कि वह हरिद्वार, देहरादून व उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में ठगी की वारदात को अंजाम दे चुका है। पुलिस इस फर्जी आईबी अफसर का अपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी हुई है।
रामनगर कोतवाली प्रभारी अब्बूकलाम ने बताया कि 28 जनवरी 2०21 को गांधी नगर रामनगर निवासी केशव विश्वकर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उज्जवल गोस्वामी निवासी कैलाश गली खडखडी हरिद्वार ने स्वयं को आईबी में जेसीओ बताकर आईबी में जेसीओ-दो के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे छह लाख पैतीस हजार नौ सौ रूपये ठग लिये थे। कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद दरोगा जगवीर सिंह द्वारा जांच में पाया गया कि उज्जवल गोस्वामी स्वयं को आईबी में जेसीओ बताकर बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने का झांसा देता है इसके लिए वह फर्जी सलेक्शन लिस्ट फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर बेरोजगार युवकों का विश्वास जीतकर उनसे ठगी करता रहा है। कोतवाल ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि इस ठग ने देहरादून के पटेलनगर व कनखल हरिद्वार में भी ठगी की वारदातें की थी और उसके खिलाफ वहां मुकदमें भी दर्ज हैं। कोतवाल ने फर्जी आईबी अफसर को दबोचने के लिए अपनी टीम को मैदान में उतारा और आखिरकार हरिद्वार ऋषिकुल मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया। अब्बूकलाम ने बताया कि धोखाधडी से ठगे सभी पैसे खर्च कर लिये थे और उनसे से सिर्फ बीस हजार रूपये उसके पास मौजूद थे। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल सिम व एटीएम भी बरामद किया है। कोतवाल का कहना है कि इस ठग ने उत्तरप्रदेश में भी ठगी की वारदातें की हैं और उसका पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY