कप्तान की अनूठी पहल ट्टकोविड फ्री उत्तरकाशी* के लिये एन्ड्राइड एप्प लॉच

0
174

उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल)। जनपद में कोविड-19 संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने अच्छी पहल की है। आज जनपद को कोरोना से मुक्त करने के लिये जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कोविड फ्री उत्तरकाशी एप लॉच किया। इस मोबाइल एप के माध्यम से शहरी व सुदरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड के लक्षण दिखने पर कोई भी नागरिक अपनी सूचना एप के माध्यम से कोविड कंट्रोल रूम को दे सकता है। तथा त्वरित उपचार, मेडिसिन प्राप्त कर सकता है। गांव में बुखार,जुकाम,खांसी से पीडि़त व्यक्ति अपनी सूचना एप के माध्यम से त्वरित दे सकता है जिसका संज्ञान तत्काल लिया जाएगा।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि वैश्विक महामारी से निपटने के लिए यह एप बेहद उपयोगी साबित होगा। इस एप के माध्यम से सूचना मिलते ही कम समय में हम मरीज के पास पहुँच सकते है और निकटतम स्वास्थ्य सुविधाएं उपचार/मेडिसिन किट आदि दे सकतें है। कोविड केस बढ़ते है तो घबराने की जरूरत नही है। मकसद यह है कि किसी की जान न जाएं जरूरी है कि स्वास्थ्य विभाग तत्काल वहां पहुँचे व गम्भीर मरीजों को चिकित्सीय सुविधा मुहैया करवा सकें।लोग स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं की जानकारी एवं समाधान इस एप्प के माध्यम से प्राप्त कर सकेगें, जल्द ही यह एप्प गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध करा दिया जायेगा। पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि यह एप्प जीपीएस सिस्टम पर काम करेगा, यह सिर्फ उत्तरकाशी में ही कार्य करेगा, इसका उद्देश्य ट्टउत्तरकाशी जनपद में निवासरत लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी पल-पल उत्तरकाशी पुलिस के पास रखना है।ट्ट उन्होंने कहा कि इस एप कोविड़ फ्री उत्तरकाशीट्टनाम से एन्ड्राइड़ एप्पट्ट तैयार किया गया है।

LEAVE A REPLY