शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री व विधायकों की भेंट से हलचल
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। गैरसैंण के बजट सत्र में सियासी दांव पेच भी जारी हैं, जहां एक ओर सरकार के मंत्री विपक्षी व अपने विधायकों के तीखे सवालों को झेल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बंद कमरों में मेल मिलाप का दौर भी चल रहा है। बीते चार दिनों से गैरसैंण की ठंडी हवा में अंदरूनी राजनीति की गर्मी भी घुलती जा रही है? इस दौरान सत्ता व विपक्ष के कई विधायक गोपनीय मंत्रणा मे भी बिजी हैं?
पुष्ट सूत्रों का कहना है कि भाजपा के अन्दर चल रहे असंतोष के स्वर संभवतः गैरसैंण में भी देखे जा रहे हैं? सत्ता पक्ष के कई विधायकों ने अपने ही मंत्रियों को घेरने मे कोई कसर नहीं छोडी हुई है। संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल व पर्यटन मंत्र सतपाल महाराज के सदन में दिये गये बयान भी जग हसाई का मुद्दा बन रहे हैं। मंत्रियों में रेखा आर्य और धनसिंह रावत ही विधायकों के सवालों का मुस्तैदी से जवाब दे रहे हैं। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत से कई विधायकों ने मुस्कराहट भरे अंदाज में मुलाकात की और इन मुलाकातों के सिलसिले से भाजपा की अंदरूनी उठापठक की चर्चाएं नये सिरे से फिर गरम होती हुई नजर आ रही हैं? हाल ही में शिक्षा मंत्री से मुस्कराते हुए विधायकों की हुई मुलाकात की और इस मुलाकात की तस्वीरों को स्वास्थ्य मंत्री ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। पुष्ट सूत्रों का कहना है कि भाजपा के कुछ नाराज विधायकों ने इस मेल मुलाकात को क्षेत्र की समस्याओं से जोडा और कहा कि जन मुद्दों को लेकर यह मुलाकात सम्भवतः विभागीय मंत्री से हुई है, लेकिन जानकारों का कहना है कि इन मुलाकातों में कई अंदरूनी व गूढ़ बातें भी चर्चा के केन्द्र मे रही? गौरतलब है कि बीते दिनों गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक दलीप रावत ने कई सनसनीखेज बयान देकर धामी सरकार को असहज किया हुआ है? इसी कडी में कुछ समय पूर्व धनसिंह रावत, सांसद अनिल बलूनी, सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवंेद्र ंिसह रावत ने दिल्ली में भाजपा के केन्द्रिय नेताओं से सिलसिलेवार मुलाकात कर सम्भावित बदलाव को हवा दे दी थी? अब फिर गैरसैंण में सदन कार्यों के अलावा गुपचुप मुलाकातों ने भाकपा नेताओं की धडकनें बढ़ा दी हैं? बजट सत्र के बाद प्रदेश में नये मंत्री और दायित्वधारी बनाने व अन्य महत्वपूर्ण बदलाव को लेकर गैरसैंण से हो रही चर्चाएं शुरू हो गई हैं?
कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत से विधायकों की यह मुलाकात भले ही एक औपचारिक मुलाकात हो लेकिन यह औपचारिक मुलाकात भी राजनीतिक हल्कों में एक नई चर्चा को जन्म दे गई है? धनसिंह रावत का राजनीतिक वजूद हमेशा चर्चाओं में रहा है और गृहमंत्री अमित शाह से भी उन्हें उत्तराखण्ड आने पर हमेशा आशीर्वाद मिलता रहा है जिसके चलते वह अपने कार्यों को राज्यहित में मुस्तैदी के साथ करते हुए नजर आते हैं। भाजपा विधायकों के अलावा कांग्रेस विधायक से भी उनकी हुई मुलाकात ने एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है? हालांकि राजनीति में चर्चाओं का दौर तो हमेशा चलता ही रहता है।
