धामी दहाड़े: कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फैंके हरियाणा की जनता

0
29

हरियाणा(संवाददाता)। पिंजौर हरियाणा में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि मातृशक्ति देवी स्वरूप होती है और उसका आशीर्वाद किसी को मिल जाये तो जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि मेरे मन में कोई संदेह नहीं है और पांच अक्टूबर को होने वाले मतदान में बडी संख्या में मतदान करेगी और करायेगी। हरियाणा सरकार ने अनेक उल्लेखनीय कार्य किये है और सरकार ने तेजी से विकास के कार्य किये है और चालीस नये राष्ट्रीय राजमार्ग बनाये है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने काम किया है और पांच सौ रूपये में गैस का सिलेंडर दिया जा रहा है और गरीबों को मुफ्त सिलेंडर दिये जा रहे है और यहां पर भ्रूण हत्या का प्रचलन था और प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ से हरियाणा की छवि को बदलने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि 41 प्रतिशत सरपंच महिलायें चुनी गई है।
उन्होंने कहा कि सरपंच बहनें बेहतर काम कर रही है और महिलाओं को स्वरोजगार के लिए बढावा दे रही है। पंचायती राज में बेहततर काम हो रहा है और यहां की सरकार हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है और प्रधानमंत्री मोदी व हरियाणा सरकार के नेतृत्व में महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनायें लागू की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार व परिवारवाद की ओर हरियाणा को धकेला है और कांग्रेस के हाथ ने आम आदमी के गले को दबाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले यहां जमकर घोटाले होते थे और कांग्रेस की सरकार में कई घोटाले हुए है और यह नहीं हो रहा था और गरीबों की जमीने हडपने का काम कांग्रेस ने किया है। उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद को कांग्रेस रोजगार नहीं देगी और मेहनत करने वालां को नहीं मिलेगी और कांग्रेस प्रत्याशी लगातार विधायक बनाने की बात कर रहे है और गरीब मजदूरों का उनके कार्यकाल में हक छिना गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में दलित और महिलाओं पर जमकर अत्याचार हुए है और कई ऐसी घटनायें है और जिन्हें याद करके आज भी रूह कांप जाती है और कांग्रेस के राज में महिलाओं के उत्पीडन हुए है और कांग्रेस की मानसिकता आज भी वही है बदली नहीं है। कांग्रेस अमर्यादित टिप्पणी कर रहे है और आज भी कांग्रेस की वही मानसिकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में महिलाओं की कोई सुरक्षा नहीं की गई थी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी, परिवारवादी, दलित विरोधी, महिला विरोधी कांग्रेस है और कांग्रेस को जड़ से उखाड फैकने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जनता को स्वयं ही आगे आना होगा और हिमाचल में कांग्रेस ने वायदे किये और आज तक उन्हें पूरा नहीं किया गया और दो लाख युवाओं को नौकरी दी जायेगी और रोजगार प्रदान किया जायेगा। महिलाओं के लिए रोजगार, पांच लाख परिवारों को आवास उपलब्ध कराया जायेगा और एलपीजी सिलेंडर पांच सौ रूपये में दिया जा रहा है और उसे जारी रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि हर गांव में एक चौपाल बनाई जायेगी ओर पांच लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जायेगा। हरियाणा को औद्योगिक स्टेट के रूप में स्थापित किया जायेगा और हरियाणा को विकास में आगे ले जाने का काम किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि यहां पर फिर से कमल खिलाने के लिए सभी मातृशक्ति को आगे आना होगा। हरियाणा में कमल खिलायेंगें क्या और दूसरी ओर से जवाब आया हां, कांग्रेस पार्टी ने 2०14 से पहले भ्रष्टाचार के दलदल में झोंकने का काम किया और कांग्रेस को उखाड़ फैकेंगें और नवरात्रि पर भ्रष्टाचारी कांग्रेस को जड़ से समाप्त करने का महिलायें संकल्प लेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनायें लागू की गई है और उसका देश भर में संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी से मतदान के लिए कहना है और आठ अक्टूबर को ईवीएम खुलेगी तो कमल ही कमल खिला होगा।

LEAVE A REPLY